HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा से रानीखेत जा रही मैक्स द्वारसों के पास...

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा से रानीखेत जा रही मैक्स द्वारसों के पास दुर्घटनाग्रस्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा। रानीखेत जा रहा एक टैक्सी वाहन मैक्स अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में 07 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि एक महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा। हादसे का कारण टैक्सी चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है।

अल्मोड़ा से रानीखेत जा रही मैक्स द्वारसों के पास दुर्घटनाग्रस्त
अल्मोड़ा से रानीखेत जा रही मैक्स द्वारसों के पास दुर्घटनाग्रस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या यूए 01 6589 सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए चला। इस वाहन में चालक के अलावा कुल दस सवारी थीं। द्वारसों के पास मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोगों में चीख—पुकार मच गई।

शराब के नशे में बताया जा रहा मैक्स चालक

वाहन के अचानक सड़क पर पलट जाने से सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, एक महिला की गर्दन पर चोट लगी और काफी घायल हो गए। जिसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। वाहन सवारों के अनुसार यह टैक्सी चालक शराब के नशे में था। इसे सवारियों ने ठीक से वाहन चलाने को कई बार बोला, लेकिन वह मान नहीं रहा था। संयोग से वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

चोटिल हुए लोगों का कहना था घटना लगभग 12 बजे हुई। जिसके बाद 112 पर कॉल की गई। अल्मोड़ा भी फोन किया गया। इसके बावजूद मौके पर पुलिस काफी देर से पहुंची। लोगों का कहना है कि सवारियों की जान जोखिम में डालने वाले इस मैक्स चालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments