HomeUttarakhandAlmoraमोर्चा व प्रकोष्ठ निभाएंगे भाजपा के सदस्यता अभियान में अहम् भूमिका: प्रदीप

मोर्चा व प्रकोष्ठ निभाएंगे भाजपा के सदस्यता अभियान में अहम् भूमिका: प्रदीप

ADVERTISEMENTSAd

✍️ अल्मोड़ा में भाजपा के सदस्यता अभियान से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला
✍️ कल से चलेगा अभियान, तैयारी पूरी, कार्यकर्ताओं से लक्ष्य पूर्ति का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पार्टी के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों की भूमिका अहम् होगी और उम्मीद है कि कार्यकर्ता इस अहम् भूमिका का बखूबी निर्वहन करेंगे। यह बात भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक प्रदीप बिष्ट ने कही। श्री बिष्ट यहां पार्टी के​ जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान संबंधी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। जिसमें 2 सितंबर यानी कल से शुरु हो रहे सदस्यता अभियान की रुपरेखा की जानकारी दी गई और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे घर—घर जाकर लक्ष्य पूरा करते हुए अभियान के सफल बनाएं।

आज भाजपा के जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ अभियान के प्रदेश सह संयोजक प्रदीप बिष्ट, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा व जिला सदस्यता संयोजक प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सदस्यता अभियान का यह चरण 2 सितंबर यानी कल से प्रधानमंत्री की सदस्यता के साथ शुरु होगा। इसके पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। तब जाकर बूथ स्तर पर व्यापक स्तर पर अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान में मोर्चा व प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, इसीलिए सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों को अभियान घर-घर तक ले जाकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने उम्मीद जताई कि कहा कि सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ सदस्यता का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जिला संयोजक प्रकाश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम पीपीटी का प्रदर्शन आईटी के जिला सह संयोजक सागर गंगोला ने किया। कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के सह संयोजक देवेंद्र नयाल ने किया। कार्यशाला में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदनलाल टम्टा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजा खान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी, मीडिया प्रभारी जगत तिवारी समेत सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व मंडल मोर्चा अध्यक्ष व जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सह संयोजक आदि ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments