HomeUttarakhandAlmoraजीआईसी लोधिया में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, आकर्षक विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शित

जीआईसी लोधिया में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, आकर्षक विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज लोधिया में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र—छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल्स को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन मानासखंड विज्ञान केंद्र कोसी एवं अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा किया गया।

जीआईसी लोधिया में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, आकर्षक विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शित
जीआईसी लोधिया में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, आकर्षक विज्ञान मॉडल्स प्रदर्शित

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (यूकाॅस्ट) डा० नवीन चंद्र जोशी व प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। जिसमें कक्षा 6-9 तक के छात्रों को विज्ञान मॉडलों के संबंध में पूर्व में ।2 दिन का प्रशिक्षण इग्नेटर योगेश सिंह और आंचल गोस्वामी द्वारा दिया गया।

आज रविवार को छात्रों द्वारा अपने मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया। डा० नवीन चंद्र जोशी ने सभी छात्रों के मॉडल्स को देखा और जाना। प्रधानाचार्य ने अपने व्याख्यान में विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने बताया की विज्ञान शिक्षा को इससे बढ़ावा मिलेगा और छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा, रुचि भी विज्ञान के प्रति ओर अधिक होगी।

कार्यक्रम में अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन के क्षेत्री प्रभारी दया शंकर, वरिष्ठ प्रशिक्षक शंकर शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक राजेश कुमार कांडपाल द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments