HomeBreaking NewsUttarakhand : पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

Uttarakhand : पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

Uttarakhand News | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां जिला मुख्यालय से सटा अमसारी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला का पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय राधिका निवासी अमसारी गांव, बसुकेदार तहसील का अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर महिला का पति राजीव उसे गोली मारकर फरार हो गया। पीड़िता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां बसुकेदार तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। बताया जा रहा कि महिला अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments