HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नंदा वन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को वृहद पौधारोपण, कल्पना...

अल्मोड़ा : नंदा वन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को वृहद पौधारोपण, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति भी हुई शामिल

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। गंगनाथ मंदिर परिसर अंतर्गत नंदा वन क्षेत्र में गत दिवस अगस्त क्रांति के मौके पर हुए पौधारोपण कार्यक्रम में कल्पना कृति जन महिला समिति ने भी भाग लिया।
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान एवं विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक व डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष रंजना भंडारी, नीमा नगरकोटी, सचिव वंदना सिंह, कोआर्डिनेटर ज्योति सतवाल, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, सदस्य भगतवती त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि समिति का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण सहित स्वच्छता, नशामुक्ति तथा समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments