HomeBreaking Newsदिल्ली हिंसा : जामियां की एल्युमिनाई एसोसिएशन की प्रेसिडेंट शिफा-उर्रहमान गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा : जामियां की एल्युमिनाई एसोसिएशन की प्रेसिडेंट शिफा-उर्रहमान गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा की साजिश में जामिया एल्युमिनाई एसोसिएशन की प्रेसिडेंट शिफा-उर्रहमान को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को शिफा-उर्रहमान को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ जारी है। दिल्ली हिंसा की साजिश में नामी यूनिवर्सिटी-कॉलेज में पढ़ चुके कई लोग गिरफ्तार हो रहे हैं।
इससे पहले स्पेशल सेल ने जमिया कॉर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफुरा जर्गर को गिरफ्तार किया था। वे तीन महीने की प्रेग्नेंट भी हैं। इसके अलावा मीरान हैदर को हिंसा की साजिश में गिरफ्तार किया था। दोनों पर यूएपीए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सफुरा ने प्रेग्नेंट होने का हवाला देकर जमानत अर्जी लगाई थी, जो अदालत ने खारिज कर दी।
वहीं, किरोड़ीमल कॉलेज की पूर्व छात्रा गुलफिसा फातिमा को भी हिंसा की साजिश में गिरफ्तार हो चुकी है। उन पर भी यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज है। जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद पर भी दिल्ली हिंसा की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ एफआईआर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की हुई है। इस मामले की जांच भी स्पेशल सेल कर रही है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments