HomeBreaking Newsनैनीताल : बार एसोसिएशन चुनाव तिथि घोषित, अधिसूचना जारी

नैनीताल : बार एसोसिएशन चुनाव तिथि घोषित, अधिसूचना जारी

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 13 सितम्बर को होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी ने चुनाव की अधिसूचना जारी की है।

ADVERTISEMENTS

इस अधिसूचना के अनुसार 30 अगस्त देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि होगी। 2 सितम्बर को सम्भावित मतदाता सूची में आपत्तियां दर्ज होंगी और 3 सितम्बर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 4 व 5 सितम्बर को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और 6 सितम्बर को नामांकन होंगे। 9 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र अधिकारी ने बताया कि 12 सितम्बर को अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशी अधिवक्ताओं की आम सभा को सम्बोधित करेंगे और 13 सितम्बर को मतदान के बाद देर शाम मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएगें। बिरेंद्र अधिकारी ने कहा बार एसोसिएशन चुनावों में वन बार वन बोट का सख्ती से पालन कराने के साथ ही नए अधिवक्ता वोटरों को बार काउंसिल परीक्षा का प्रमाणपत्र दिखाने पर बोटिंग करने का अधिकार दिया जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments