राइंका शौकियाथल में प्रबंध समिति के चुनाव, हरीश चंद्र भट्ट अध्यक्ष
✍️ खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने भी की शिरकत
सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। जागनाथ विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शौकियाथल में प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न हो गए हैं। जिसमें हरीश चंद्र भट्ट अध्यक्ष व गोपाल दत्त उपाध्यक्ष चुने गए।
ADVERTISEMENTS
जागनाथ इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव
उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य एन.एस. अधिकारी की देखरेख में चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र पांडे तथा चुनाव पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट की उपस्तिथि में प्रबंध सीमित का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को चुना गया।
जागनाथ इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने भी की शिरकत
अध्यक्ष हरीश चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, प्रबंधक राकेश चंद्र भट्ट, उप प्रबंधक दीवान राम, कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र बिनवाल चुने गए। सदस्यों में राजेंद्र सिंह राणा, चंदन सिंह रावत, प्रताप सिंह राणा, कैलाश भट्ट, रेवाधर पांडे, हरीश चन्द्र पांडे, भगवान चंद्र भट्ट, उर्वा दत्त भट्ट, रूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी व कमल नेगी को शामिल किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।