नैनीताल ब्रेकिंग : झील में गिरकर डूबने से अधेड़ की मौत
👉 हल्द्वानी का रहने वाला था मृतक
सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। यहां तल्लीताल क्षेत्र में एक हादसा हो गया। एक अधेड़ के अचानक झील में गिरने से मौत हो गई। मृतक हल्द्वानी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर ठंडी सड़क में झील के किनारे बैठा व्यक्ति अचानक झील में गिर गया। अधेड़ को झील में गिरता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस व स्थानीय लोगों ने अधेड़ को झील से निकाल कर बेहोश अधेड़ को अपने ही वाहन में बीडी पांडे अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नैनीविहार, रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी हेमन्त जोशी (50 साल) के रूप में कर ली गई है। बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में कार्यरत डॉ नेहा ने बताया कि अधेड़ की मौत पानी में डूबने से हुई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।