HomeUttarakhandBageshwarअल्मोड़ा/बागेश्वर: जगह—जगह निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चे बढ़चढ़ कर हुए शामिल

अल्मोड़ा/बागेश्वर: जगह—जगह निकली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चे बढ़चढ़ कर हुए शामिल

ADVERTISEMENTS

✍️ देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान, बाइक रैली भी निकाली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: आज जगह—जगह तिरंगा रैलियां निकाली गई। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में आज स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपने क्षेत्र में तिरंगा रैलियां निकाली। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

बागेश्वर: जिले में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत रैली निकाली गई। हाथों में झंडे लेकर बच्चे, कर्मचारी तथा अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। भाजयुमो ने नगर में बाइक रैली निकाली। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी तथा उप तहसील शामा के स्कूल, कालेज आदि स्थानों पर दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यालय से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से स्कूली बच्चे, कर्मचारियों ने पंत पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली।

इस दौरान आरओ श्याम सिंह करायत आदि उपस्थित थे। भाजपा ने नगर में तिरंगा पथ यात्रा निकाली। इस दौरान विधायक पार्वती दास, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कुंदन परिहार, सुरेश खेतवाल, संजय परिहार, डा. राजेंद्र परिहार आदि उपस्थित थे। उधर, कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार के नेतृत्व में जीआइसी के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। उधर, राइंका नाचनी में प्रधानाचार्य दयाल कुमल्टा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments