HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीडीए का विरोध जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अल्मोड़ा: डीडीए का विरोध जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ADVERTISEMENTS

✍️ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांंधी पार्क में दिया, अनसुनी का लगाया आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के​ खिलाफ आज मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने धरना दिया और अनसुनी के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर डीडीए को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई।

धरने के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष एवं समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लगातार कई सालों से जिला विकास प्राधिकरण का आंदोलन के जरिये विरोध किया जा रहा है, लेकिन सरकार आंदोलन की अनसुनी कर रही है। जनहित की इस मांग के प्रति सरकार का रवैया अड़ियल प्रतीत हो रहा है। उन्होंने डीडीए को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने में ही जनहित है और सरकार को तत्काल इसे खत्म कर देना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी जिला विकास प्राधिकरण का पुरजोर विरोध किया और इसके समाप्त करने की मांग उठाई। धरने में प्रकाश चंद्र जोशी समेत प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, एमसी कांडपाल, शहाबुद्दीन, शंकर सिंह भट्ट, चंद्रमणि भट्ट, प्रतेश पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, महेश चंद्र आर्या, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र पांडे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments