HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : शराब की ओवर रेटिंग का खेल, सिटी मजिस्ट्रेट ने की...

हल्द्वानी : शराब की ओवर रेटिंग का खेल, सिटी मजिस्ट्रेट ने की छापेमारी

हल्द्वानी | हल्द्वानी समेत जिले में चल रही शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों पर शनिवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ विभिन्न देशी और विदेशी शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई तथा कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य खामियां मिली।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने आबकारी विभाग की टीम सहित रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड में लोहारियासाल, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक के पास विभिन्न देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान लोहारिया साल में देशी शराब एवं कुसुमखेड़ा तथा ब्लॉक के समीप विदेशी शराब की दुकान में बियर की बिक्री में ओवर रेटिंग मिली। इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकान में भी ओवर रेटिंग पाई गई। साथ ही तीनों शराब की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अनुरक्षित नहीं पाए गए। इसके अलावा रामपुर रोड में छापेमारी के दौरान देशी शराब की दुकान में सब कुछ ठीक मिला।

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि ओवर रेटिंग में 50-50 हजार का जुर्माना तथा स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को आख्या भेजी जाएगी। ओवर रेटिंग के खिलाफ छापेमारी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

खैरना में भी शराब की दुकान का निरीक्षण

इसी क्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट कैंची विपिन पंत ने भी खैरना स्थित शराब की दुकान का निरीक्षण किया, जिसमें बिलिंग मशीन नहीं पाए जाने पर 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। बताया गया कि बिलिंग मशीन खराब है। अन्य सभी चीजें निरीक्षण में सही पाई गई।

हल्द्वानी : लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन किनारे मिला, घर से नाराज होकर निकला था नीरज

दुःखद खबर (उत्तराखंड) : देवभूमि का एक और लाल शहीद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments