HomeAccidentहल्द्वानी: जज फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, हंगामा

हल्द्वानी: जज फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, हंगामा

ADVERTISEMENTS

निर्माणाधीन भवन सील

हल्द्वानी। यहां जज फार्म स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद साथी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। ठेकेदार द्वारा मृतक के परिजन को तीन लाख का मुआवजा देने के बाद मजदूर शांत हुए। वहीं प्रशासन की टीम ने भवन के कागजात संबंधी जांच पड़ताल की तो नक्शे में खामी पाए जाने पर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया।

ठेकेदारा को देना पड़ा 03 लाख का मुआवजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में पानी का छिड़काव करते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिहार के मजदूर की मौत हो गई। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मोटर का तार लगाते समय उसे करंट लग गया। मजदूरों ने पीड़ित परिवार को मदद करने के लिए ठेकेदार को आड़े हाथों लिया। मजदूरों का हंगामा बढ़ता देख ठेकेदार ने डेढ़-डेढ़ लाख के दो चेक मृतक के भाई राजकुमार को दिए।

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर का नाम सरल शाह 45 साल है, जो बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मौलनिया गांव का रहने वाला था। मृतक निर्माणाधीन तिमंजिले मकान में पानी का छिड़काव कर रहा था। मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सरल के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments