HomeBreaking NewsUttarakhand School News : कल गुरुवार को इस जिले में स्कूलों की...

Uttarakhand School News : कल गुरुवार को इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand School News | उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, इसी के चलते उधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 1 अगस्त (गुरुवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल गुरुवार को जिले में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी। Uttarakhand School News

जिलाधिकारी उदयराज सिंह का आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 जुलाई 2024 को (Red Alart) एवं दिनांक 1 अगस्त 2024 को (Orange Alart) जारी किया गया जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 31.07.2024 को 35.75 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। वर्तमान में पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 01.08.2024 (बृहस्पतिवार) को बन्द रहेगा। अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। Uttarakhand School News

नैनीताल/हल्द्वानी : कल गुरुवार को बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लास के आदेश

dm us nger 31 july

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments