Nainital School News | नैनीताल जिले में मंगलवार देर रात से रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी है, मौसम विभाग ने भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 1 अगस्त (गुरुवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल गुरुवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी वंदना ने अवकाश अवधि में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

ऑनलाइन क्लास को लेकर जिलाधिकारी वंदना का आदेश
भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई 2024 की सायं को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 1 अगस्त को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंज अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 01.08.2024 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 01.08.2024 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


