HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सरयू नदी में कूदा व्यापारी, ढूंढखोज जारी

बागेश्वर: सरयू नदी में कूदा व्यापारी, ढूंढखोज जारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां एक व्यापारी ने नदी सरयू नदी में कूद मार दी। जल पुलिस तथा फायर टीम उसे खोज रही हैं, किंतु उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। नदी में कूदने वाली इस वर्ष यह तीसरी घटना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बीते शनिवार की देर रात बागनाथ मंदिर के पास से एक व्यक्ति नदी में कूद गया। वहां जल पुलिस भी नियुक्त थी। वह भी उसे देखती रह गई। काफी देर तक उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन रात गहराने पर अभियान स्थगित करना पड़ा। सुबह फिर से अभियान चलाया गया। लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तहसीलदार दलीप सिंह के अनुसार नदी में कूदने वाला व्यक्ति 50 वर्षीय राजू वर्मा पुत्र राधा कृष्ण वर्मा है।

वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज हाल तहसील रोड बागेश्वर का निवासी है। वह आभूषण आदि का व्यापार करता था। नदी में कूदने के कारण अज्ञात हैं। खोजबीन जारी है। उसके स्वजन से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, सरयू नदी में छलांग लगाने वाला यह तीसरा व्यक्ति था। जिसमें एक स्थानीय युवक को उसके साथियों ने बचा लिया था। कपकोट से बहे पूर्व सैनिक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments