HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अल्मोड़ा: बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने गत 21 जुलाई को अल्मोड़ा तहसील अन्तर्गत अल्मोड़ा—हल्द्वानी मोटरमार्ग में चौंसली के पास केएमओयू की बस संख्या यूके 04 पीए 1011 के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मालूम हो कि दुर्घटना में 05 महिलायें घायल हुई थी, जिन्हें 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाड़ी भेजा गया। जिला मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट जांच आख्या एक पक्ष अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments