अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज शनिवार को यहां 8 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें आपदा प्रबंधन अधिकारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आपदा प्रबंधन अधिकारी गत 4 अगस्त को हल्द्वानी से लौटे थे। इसके बाद उनका भी कोरोना टैस्ट हुआ था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रानीखेत से भी 03 पॉजिटिव केस मिले हैं, जो कि पूर्व से ही हाई रिस्क कांटेक्ट में थे। 03 बरेली से लौटे मजदूर भी संक्रमित हुए हैं। 01 कोरोना संक्रमित हवालबाग से है, जो पुणे से लौटा था। इधर लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। उल्लेखनीय है कि आज शनिवार को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में टू—नेट मशीन की जांच में यह 08 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। अलबत्ता जिले में अब तक कुल 322 कोरोना पॉजिटिव केस आए, जिनमें से 283 उपचार के बाद ठीक हो गए। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 है। 02 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
अल्मोड़ा को आई शनि की दशा, आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित 8 कोरोना पॉजिटिव
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


