HomeBreaking Newsसोना, चांदी, कैंसर की दवा सस्ती; जानिए बजट में क्या हुआ महंगा-क्या...

सोना, चांदी, कैंसर की दवा सस्ती; जानिए बजट में क्या हुआ महंगा-क्या सस्ता

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (23 जुलाई) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें सीतारमण ने कई अहम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने और घटाने का ऐलान किया है। आइये जानते हैं, बजट में इन ऐलानों के बाद किन चीजों के महंगे होने और किन चीजों के सस्ते होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बजट में ऐलान के बाद ये चीजें होंगी सस्ती

>> कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई। एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
>> मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।
>> 25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
>> सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
>> सोना और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया। ज्वैलरी सस्ती होंगी।
>> प्लेटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।
>> मछलियों और अन्य जलजीवों के भोजन पदार्थों पर आयात शुल्क पांच फीसदी करने का निर्णय।
>> देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे।

इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

>> पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।
>> कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। आधारभूत कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% की गई। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का ऐलान।
>> एक साल से ज्यादा तक रखे गए इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15% से 20% किया गया।
>> एक साल से ज्यादा रखे गए शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5% किया गया।
>> अमोनियम नाइट्रेट पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया गया।
>> खुद से नष्ट न होने वाले प्लास्टिक महंगे होंगे। आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ाया गया।
>> सिगरेट भी महंगी हुई

 

Uttarakhand : इस जिले में 2 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM का आदेश

इनकम टैक्स पर सरकार का बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments