HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रेडक्रास की टीम ने गांव जाकर आपदा पीड़ितों को बांटी राहत...

बागेश्वर: रेडक्रास की टीम ने गांव जाकर आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बागेश्वर की टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र रातिरकेटी गाँव पहुंचकर आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश गढ़िया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर रातिरकेठी पहुँचकर गत दिनों भूस्खलन से तीन परिवरो के आवासीय मकान पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिन्हें कम्बल त्रिपाल, हाइजीन किट, किचन सेट वितरित किया। गांव के उदय सिंह, यमन सिंह और भूपाल सिंह के मकान पहाड़ी धसने से पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए थे। आपदा प्रभावितों ने बताया कि उनके मकान पूर्व क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उदय सिंह ने बताया कि राशन कपड़े बर्तन से लेकर सब कुछ दब गया है। पहनने के कपड़े भी नहीं बचे। बच्चे जमीन में सो रहे हैं। गाँव के ही किसी व्यक्ति ने अपने घर मे आश्रय दे रखा है। हमारे रहने के लिए ही रहने की व्यवस्था नहीं हो पाई है तो जानवर खुले में बांधे हैं। प्रभावितों का कहना था कि सरकार से उम्मीद है जल्द ही हमारी कुछ व्यवस्था करेंगे। इस दौरान दरवान सिंह कपकोटी, सुरेंद्र सिंह, खड़क सिंह, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments