HomeUttar Pradeshअयोध्या न्यूज : रमजान महीने में टाटशाह ट्रस्ट ने शुरू की सराहनीय...

अयोध्या न्यूज : रमजान महीने में टाटशाह ट्रस्ट ने शुरू की सराहनीय पहल

ADVERTISEMENTS

अयोध्या। रमज़ान माह में टाटशाह ट्रस्ट ने सराहनीय पहल शुरू की है। गरीब मुस्लिम रोजेदारों के लिए टाटशाह ट्रस्ट ने 1000 रमजान किट तैयार किए हैं। रोजा इफ्तार के लिए चौक घंटाघर से रमजान किट की गाड़ियां रवाना हुईं।अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज झा, एसएसपी आशीष तिवारी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गुलाम अहमद सिद्दीकी व मौलाना समसुल कादरी ने हरी झंडी दिखाकर रमजान किट वाहन को किया रवाना। किट में 5 किलो चीनी, 5 किलो आलू, 5 किलो प्याज,2 लीटर तेल, 2 किलो रवा, 2 किलो चना, 1 किलो मटर, 1 किलो अरहर की दाल, 1 किलो चना,1 किलो नमक,1 किलो बेसन, 1 किलो सेवई, 650 ग्राम खजूर व एक बोतल रूहफजा रमजान किट में मौजूद है। नियम के अनुसार किसी भी गरीब असहाय का नाम जगजाहिर नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट ने यह व्यवस्था की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments