HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भांग की खेती नष्ट करने सूपी गांव पहुंची पुलिस

बागेश्वर: भांग की खेती नष्ट करने सूपी गांव पहुंची पुलिस

ADVERTISEMENTS

✍️ 25 नाली भूमि में उगाई भांग की खेती नष्ट की

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट, बैजनाथ तथा कांडा पुलिस ने उत्तराखंड को नशा मुक्त करने को अभियान चलाया। गांवों में जाकर भांग की खेती नष्ट की। लोगों को प्रतिबंधित भांग की बुआई न करने की हिदायत दी और नशे के दुष्परिणाम बताए।

कपकोट के सूपी गांव में 25 नाली भूमि में भांग की खेती नष्ट की गई। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि भांग के पेड़ों को अत्याधुनिक कटर मशीन से नष्ट किया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। साइबर क्राइम तथा नए कानून की जानकारी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष केएस बिष्ट उपस्थित थे। बैजनाथ पुलिस ने डंगोली में पांच नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी उपस्थित थे। कांडा में एसओजी तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। भांग की खेती को नष्ट किया। एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन व थानाध्यक्ष खुशवन्त सिंह के नेतृत्व में चौनाला में आठ नाली, जाखनी में एक नाली, विजयपुर में तीन नाली भूमि में भांग को नष्ट किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments