HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : लालडांठ से पीलीकोठी तक अतिक्रमण ध्वस्त

हल्द्वानी : लालडांठ से पीलीकोठी तक अतिक्रमण ध्वस्त

हल्द्वानी | प्रशासन की टीम ने आज सड़क चौड़ीकरण को लेकर लालडांठ क्षेत्र में अवैध निर्माण को तोड़ा है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ मिलकर लालडांठ चौराहे के पास अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि, शहर में 13 चौराहे चौड़ीकरण के अंतर्गत लालडांठ चौराहे से लेकर पीलीकोठी तक सड़क चौड़ीकरण किया, ऐसे में कुछ लोगों ने चौड़ीकरण को लेकर हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसपर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को याचिकाकर्ता के पक्ष को सुनने के लिए कहा था। डीएम नैनीताल की अध्यक्षता में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कमेटी ने जब पूरे मामले की जांच की तो पाया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिस पर प्रशासन को अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए थे, जहां आज बुधवार को प्रशासन की टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ लालडांठ चौराहे से लेकर पीलीकोठी तक अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments