HomeAccidentउत्तरकाशी : खाई में गिरा डम्पर, चालक की मौत

उत्तरकाशी : खाई में गिरा डम्पर, चालक की मौत

उत्तरकाशी | देर रात बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत शिलाई बैंड से आगे पालीगाड़ के पास एक डम्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है, पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ के उप निरीक्षक नवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

टीम लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि डम्फर में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है। एसडीआरएफ टीम ने उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय बम बहादूर पुत्र श्री कालूराम, निवासी- जगूड़ी भवन, तहसील बड़कोट के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments