HomeAccidentहल्द्वानी : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में...

हल्द्वानी : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बैंक कर्मी की मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | भारी बारिश के बीच शनिवार देर रात रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को बैंक कर्मी को रौंद दिया। इस हादसे में बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर से हल्द्वानी बाइक से लौट रहे थे। शनिवार देर 11 बजे करीब रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही दीपक की बाइक को रौंद दिया। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।

हादसे की सूचना पर दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी से पहले ही पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments