HomeUttarakhandAlmoraINDIA’S Best Doctor Award 2024 से नवाजे गए डॉ अमित सुकोटी

INDIA’S Best Doctor Award 2024 से नवाजे गए डॉ अमित सुकोटी

ADVERTISEMENTS

✒️ द एक्सीलेंस इन द फील्ड आफ जनरल सर्जर अवार्ड

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सेवारत जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अमित सुकोटी को उनके उत्कृष्ट शल्य स्वास्थ्य सेवाएं देने पर भारत के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक सम्मान 2024 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें सामान्य सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत जिला चिकित्सालय अल्मोडा में तैनात जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ अमित सुकोटी
(DR. AMIT SUKOTI) को उनके उत्कृष्ट शल्य स्वास्थ्य सेवायें देने पर सम्मानित किया गया है। उन्हें INDIA’S Best Doctor Award 2024 के अंतर्गत The Excellence in the field of General Surgery Award प्रदान किया गया है।

स्वास्थ्य महकमे में हर्ष की लहर

इस कार्यक्रम का आयोजन Hypegdge Network India Pvt.Ltd. & I Can Foundation, India के सौजन्य से जयपुर राजस्थान में हुआ। उल्लेखनीय है कि यह अवॉर्ड भारत के मात्र 100 सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों को ही दिया जाता है। पहली बार अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक को यह सम्मान किला है। इधर जनपद के समस्त चिकित्सकों व मेडिकल स्टॉफ ने डॉ अमित सुकोटी को यह सम्मान मिलने पर हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments