HomeUttarakhandAlmoraAlmora : नृसिंहबाड़ी टैंक से अन्यत्र पेयजल आपूर्ति के विरोध में उतरे...

Almora : नृसिंहबाड़ी टैंक से अन्यत्र पेयजल आपूर्ति के विरोध में उतरे नागरिक

📌 रविवार 12 बजे वर्मा हॉल में बुलाई बैठक

✍️ ऐलान : जल संस्थान की मनमानी का होगा विरोध

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नृसिंहबाड़ी टैंक से लगातार विभिन्‍न क्षेत्रों हेतु पानी की लाइन बिछाए जाने से मोहल्ले में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात है कि ऐसे किसी भी निर्णय को लागू करते समय विभाग प्रभावित जनता से रायशुमारी करने की जहमत भी नहीं उठाता है। अब पुन: यहां अन्यत्र के लिए लाइन डालने की कवायत चल रही है, जिसकी खिलाफत का ऐलान नृसिंहबाड़ी सहित टैंक से संबंधित अन्य तमाम मोहल्ले के नागरिकों ने कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि नृसिंहबाड़ी पेयजल टैंक से विगत में भी अन्यत्र को पानी की लाइन दी गई थी। जिसका तब भी नागरिकों ने विरोध किया था। हालांकि पानी की लाइन जबरन बिछा दी गई थी। जिस कारण नृसिंहबाड़ी व टैंक से होने वाली पेयजल आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कम हो गयी है।

नृसिंहबाड़ी वर्मा परिषद हाल में बैठक

इसके बाबजूद इसी टैंक से फिर किसी अन्य क्षेत्र को पानी दिये जाने की तैयारी चल रही है। जिसको रोके जाने हेतु नृसिंहबाड़ी संघर्ष समिति द्वारा आगामी रविवार 30 जून 2024 दोपहर 12 बजे नृसिंहबाड़ी से जुड़े समस्त क्षेत्रों (राजपुरा, नियागंज, खगमरा, नृसिंहबाड़ी, आफिसर्स कालोनी) के आम जनमानस की एक बैठक नृसिंहबाड़ी वर्मा परिषद हाल में बुलाई गयी है।

नृसिंहबाड़ी टैंक को बचाने की मुहिम

इस बैठक में सभी लोगों की राय के अनुसार आगे की रणनीति बनायी जानी है। इस आशय की जानकारी देते हुये संघर्ष समिति के संयोजक गोपाल जीना ने सभी लोगों से उक्त तिथि को बैठक में आने का आवाहन किया है ताकि जल संस्थान के मनमानी पूर्ण रवैये व अव्यवहारिक निर्णय पर एकराय कर आगे की कार्यवाही की जा सके व भविष्य हेतु नृसिंहबाड़ी टैंक को बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments