HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: घास काट रही महिला को सांप ने डसा

गरुड़: घास काट रही महिला को सांप ने डसा

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: घास काट रही एक महिला को सांप ने काट लिया। स्वजन तुरंत महिला को मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ग्राम पाये निवासी प्रेमा नेगी पत्नी स्व. हरीश सिंह नेगी उम्र 40 वर्ष घास काट रही थी। तभी सांप ने उसे काट लिया। स्वजन उसे सीएचसी बैजनाथ लाए। जहां काफी देर तक चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments