HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जागनाथ महोत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ, आप भी आइये

अल्मोड़ा : जागनाथ महोत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ, आप भी आइये

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा/पनुवानौला | आज गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में जागनाथ महोत्सव 2024 का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने किया। यह महोत्सव 22 जून से 26 जून तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रमेश बहुगुणा ने कहा कि जागनाथ महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजता है बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी करता है। उन्होंने महोत्सव में भाग लेने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और महोत्सव की सफलता की कामना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करते है।

जागनाथ महोत्सव 2024 में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

जागनाथ महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी आयोजित की गई जिनमें स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। महोत्सव के पहले दिन भव्य झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक नृत्य, संगीत और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल हैं, जो लोगों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराते हैं। आने वाले दिनों में और भी कई रोमांचक गतिविधियों और कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिससे इस महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा।

जागनाथ महोत्सव में थिरकेंगी श्वेता महरा, इंदर आर्या जैसे कलाकार मचाएंगे धूम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments