HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर जिले में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जगह—जगह लगे योग...

बागेश्वर जिले में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जगह—जगह लगे योग के आसन

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

भारतीय संस्कृति में योग प्राचीन विरासत: शिव सिंह

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर: जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर सरयू संगम, कौसानी, गरुड़, कपकोट आदि स्थानों पर वृहद योगाभ्यास किया गया। पुलिस लाइन पर जवानों ने योग शिवर लगाया।

जिला प्रशासन व आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग ने सरयू संगम पर योग शिविर आयोजित किया। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। दर्जा राज्य मंत्री बिष्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग की बहुत पुरानी विरासत रही है। जब हम योग करते हैं, तो हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित महसूस करते हैं। योग हमारे तन-मन के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल,सीडीओ आरसी तिवारी, इंद्र सिंह परिहार, दलीप खेतवाल, उपजिलाधिकारी मोनिका, नरेंद्र सिंह खेतवाल, डा. एजल पटेल, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान गणेश दत्त कांडपाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, मनोज ओली, मनोज बचखेती आदि उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित

रन फार योगा में हर्षवर्धन गोस्वामी ने पहला स्थान, कृष रावत ने दूसरा और जयंत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें सम्मानित किया गया। योग दिवस पर छोटे बच्चों ने योगाभ्यास किया। जिसमें सबसे अच्छा योग तन्मय उपाध्याय और काव्या कुमईया ने किया। दोनों बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला न्यायालय में योग दिवस कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायाय परिसर पर जिला जज नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह, जयेंद्र सिंह, अधिवक्ता राजेश रौतेला, डा. नरेंद्र सिंह, सिविल जज सीनिडियर डिविजन नीरज कुमार, पुनीत कुमार, हंसी रौतेला उपस्थित थे। उधर, केदारेश्वर मैदान कपकोट में योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया, खंड शिक्षधिकारी चक्षूपति अवस्थी, बीडीओ ख्याली राम, भगवत कोरंगा आदि उपस्थित थे। इधर, बीडी पांडे कैंपस पर डा. नेहा पालनी के नेतृत्व में एनएसएस ने योग शिविर आयोजित किया।
सूर्य नमस्कार से शुभारंभ

निरामय योग, फिजियोथैरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर 10 वां विश्व योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमें 120 लोगों ने प्रतिभाग किया। डा. रविंद्र कोहली ने प्रोटोकाल के अनुसार सूर्य नमस्कार से योग शिविर का शुभारंभ किया।
गरुड़ में योग दिवस मनाया

केडी पांडे रामलीला मैदान पर योग शिविर आयोजित हुआ। मुख्य प्रशिक्षक भुवन कैड़ा ने शुभारंभ किया। इस दौरान पुष्कर काला, लक्ष्मी दत्त पांडे, कैलाश जोशी, जीवन दोसाद, महेश बिष्ट, देवेंद्र गोस्वामी, विपिन तिवारी, अमोल जोशी, किशन सिंह पांगती, सुंदर बरोलिया, जानकी पांडे, विनोद जोशी आदि उपस्थित थे। उधर कौसानी के अनाशक्ति आश्रम में योगदिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालयों के बच्चों के साथ स्थानीय होटल व्यवसायियों ने भी योग किया। इस दौरान बीड़ी जोशी, बबलू नेगी, जंगदीश भंडारी, कुंदन सिंह, गोपाल भाकुनी आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments