HomeAccidentउत्तराखंड : तीर्थ यात्रियों की बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी

उत्तराखंड : तीर्थ यात्रियों की बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी

Gangotri Highway Accident | उत्तरकाशी से गंगोत्री जा रही मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

ADVERTISEMENTSAd

बस में सवार पांच तीर्थ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में कुल 28 तीर्थ यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा। जहां उनका उपचार चल रहा है।

सुरक्षित यात्रियों को पुलिस को दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा। इन तीर्थयात्री ने गुरुवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे। हाईवे पर बस के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिस कारण दोनों ओर से लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। करीब चार घंटे तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा है। बीआरओ की मशीनरी के जरिए बस को हटाकर राजमार्ग को चालू किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments