HomeAccidentखैरना में खड़ी कारों को अनियंत्रित मैक्स बोलेरो ने मारी टक्कर

खैरना में खड़ी कारों को अनियंत्रित मैक्स बोलेरो ने मारी टक्कर

📌 जौरासी में एंबुलेंस को बचाने के प्रयास में भिड़ंत

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। भवाली—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं। आज यहां हुए अलग—अलग हादसों में दो लोग घायल हो गए हैं। खैरना में जहां एक अनियंत्रित मैक्स बोलेरो ने सड़क पर खड़ी कारों पर टक्कर मार दी, वहीं जौरासी में सामने से आ रही एंबुलेंस को बचान के प्रयास में वाहनों की भिड़ंत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पहली घटना खैरना पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां एक मैक्स बुलेरो द्वारा सड़क किनारे खड़ी 2 कारों को जोरदार टक्कर मार दी गई। भीषण टक्कर में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। संयोग से इस हादसे में किसी को चोट नही आई।

वहीं दूसरे हादसे में जौरासी में हुई। यहां खैरना से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे एक डंपर की एक एम्बुलेंस को बचाने के प्रयास में सामने आ रहे वहान में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमे मार्ग में जाम लग गया, जिसके बाद इसकी सूचना खैरना चौकी में दी गयी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद वाहनो को किनारे करके जाम को खुलवाया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments