HomeBreaking Newsउत्तराखंड : एक ही जिले में तीन सड़क हादसे; पांच लोगों की...

उत्तराखंड : एक ही जिले में तीन सड़क हादसे; पांच लोगों की मौत, 17 लोग घायल

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | पौड़ी जिले में आज रविवार को तीन अगल-अगल सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। पहला हादसा आज सुबह गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हाड़ मोड़ के पास हुआ, जिसमें वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से 9 लोग घायल हो गए।

दूसरी घटना

आज रविवार को पौड़ी जिले के खिर्सू चौबट्टा के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर SI देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

वाहन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। टीम ने जिला पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायलों का सीएचसी खिर्सू में उपचार चल रहा है।

मृतकों का नाम पता :

1- सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी (18 वर्ष), निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2- मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3- आरूषी पुत्री अजय (13 वर्ष), निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4- सोम्या पुत्री गणेश (9 वर्ष), निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

घायलों का नाम पता :

1- साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी (14 वर्ष), निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2- समीक्षा पुत्री विनोद रावत (15 वर्ष), निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3- सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय (11 वर्ष), निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई। इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते 9 लोग घायल हो गए।

वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है।

तीसरी घटना

आज दुधारखाल के पास एक आई10 (UK15 9456) वाहन लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। थाना सतपुली की सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम पहुंची।

एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में 6 लोग सवार थे, सभी स्थानीय निवासी थे जो बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा रहे थे।

Uttarakhand : खाई में गिरा मैक्स वाहन, 9 लोग घायल

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments