HomeBreaking Newsसैलून में घिनौनी हरकत, चेहरे पर थूक लगाकर मसास करता दिखा नाई

सैलून में घिनौनी हरकत, चेहरे पर थूक लगाकर मसास करता दिखा नाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। यूपी के शामली के बाद अब लखनऊ (Lucknow) से भी एक सैलून कर्मचारी की घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक जैद नाम का कर्मचारी ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा है।

लखनऊ में सैलून कर्मचारी की घिनौनी हरकत का ग्राहक को शक हो गया। जिसके बाद ग्राहक ने दुकान में लगा सीसीटीवी निकलवाया तो नाई की पूरी हरकत सामने आ गई। इसके बाद ग्राहक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाने की बताई जा रही है।

शामली का भी वीडियो हुआ था वायरल

याद दिला दें कि बीते दिनों यूपी के शामली में भी थूक लगाकर मसाज किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। वीडियो में देखा गया था कि सैलून मालिक ने स्टमर के चेहरे पर क्रीम का लेप लगा दिया था, जिसकी वजह से कस्टमर को आंखें बंद करनी पड़ीं।

सैलून में घिनौनी हरकत

आंखें बंद करने के बाद कस्टमर तो रिलेक्स करने लगा, लेकिन तभी फेस मसाज करने वाला व्यक्ति ग्राहक के चेहरे की क्रीम को रगड़ते रगड़ते अपना हाथ मुंह के पास ले गया और उसमें थूक लगा दिया। उस थूक को उसी क्रीम में लपेटकर कस्टमर के चेहरे पर मलना शुरू कर दिया।

मसाज करवा रहे कस्टमर को इसकी जरा भी भनक नहीं कि सैलून वाले ने उसके साथ क्या हरकत की है, लेकिन वहां किसी दूसरे कस्टमर ने ये सब अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और सैलून मालिक अमजद को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments