HomeUttarakhandAlmoraबिंसर वनाग्नि की घटना में लापरवाह बरतने वाले अफसरों पर गिरी गाज

बिंसर वनाग्नि की घटना में लापरवाह बरतने वाले अफसरों पर गिरी गाज

ADVERTISEMENTS

📌 सीसीएफ कुमाऊं, चीफ केंजरवेटर नॉर्थ, डीएफओ अल्मोड़ा सस्पेंड

CNE DESK/बिंसर वन्य जीव विहार में वनाग्नि की घटना में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लापरवाह अफसरों पर बड़ी कारवाई की है। सीएम धामी ने सीसीएफ कुमाऊं, चीफ केंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

इस घटना में घायल वन कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा रहा है। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटना ना हो उसको लेकर की अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बनवानी की इस घटना में चार वन कर्मियों की आग की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर खेत जताते हुए पीड़ित परिजनों को भरोसा दिया है कि घायल वनकर्मी जल्द से जल्द स्वस्थ्य होंगे।

सीएम धामी ने कहा कि वनाग्नि के घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जायेगा। साथ ही किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकरी धरातल पर चीजों को देखं व कोई लापरवाही नहीं बरतें।

यह अधिकारी हुए निलंबित —

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रो, वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कोको रोसे व डीएफओ सिविल सोयम अल्मोड़ा डीएस मर्तोलिया को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments