HomeAccidentनैनीताल : बेतालघाट हादसे में तीन लोगों की मौत, चार गंभीर

नैनीताल : बेतालघाट हादसे में तीन लोगों की मौत, चार गंभीर

नैनीताल | रविवार की देर रात बेतालघाट से 3 किलोमीटर खैरना की तरफ हरचानोली में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर है जिनको हल्द्वानी रेफर किया गया है। यह सभी बेतालघाट महोत्सव से खरीददारी कर वापस लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 12:30 बजे करीब बेतालघाट महोत्सव से खरीददारी कर कुछ लोग पिकअप गाड़ी से अपने घर को लौट रहे थे। पिकअप रातीघाट बेतालघाट रूट पर हरचनौली के समीप पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।

सूचना मिलते ही बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। इस हादसे में दो लोग 58 वर्षीय उमेद सिंह पुत्र टीका सिंह निवासी नैनीचैक तथा 15 वर्षीय मीनाक्षी बोहरा पुत्री भागवत सिंह निवासी खैराली बुगा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं चार लोग बबीता कठायत पुत्री पृथ्वी पाल उम्र 12 वर्ष निवासी ऊंचाकोट, कंचन कठायत पुत्री पृथ्वी पाल सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम ऊंचाकोट, दीपा पत्नी वीरेंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी बर्धो, पना देवी पुत्री पृथ्वी पाल सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम ऊंचाकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें सभी घायलों का रेस्क्यू कर समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र बेतालघाट पहुंचाया गया। जिसके बाद गंभीर रूप से लोगों को निजी वाहन के माध्यम से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं, जानकारी के अनुसार एक घायल की हल्द्वानी के सुशील तिवारी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि हादसे में लोगों की मौत हो गई और यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें निजी वाहन से समुदियाक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। जिसमे में वाहन सवार अन्य लोग सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments