HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी/अल्मोड़ा : बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने खाया जहर, इलाज के...

हल्द्वानी/अल्मोड़ा : बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Haldwani News | अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित घघलोडी निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। अमित भारतीय स्टेट बैंक की द्वाराहाट शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पांच जून को उसने बैंक की शाखा में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच रेफर किया गया था। गुरुवार शाम इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। शुक्रवार को शव लेने पहुंचे परिजनों ने बैंक कर्मियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

परिजनों का आरोप है कि 5 जून को ड्यूटी के दौरान अमित की अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण उसने बैंक की शाखा में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। अमित को द्वाराहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए रानीखेत अस्पताल ले गए। यहां तबीयत बिगड़ने पर उसे बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम अमित की मौत हो गई। अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमित के परिवार में उसकी पत्नी प्रीति, बेटा आयु और बेटी सताक्षी है। अमित की नौकरी से ही परिवार का पालन पोषण होता था। परिजनों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। मेडिकल चौकी प्रभारी मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments