HomeBreaking Newsखिलाड़ियों पर मेहरबान BJP सरकार, नौकरियों में आरक्षण, शासनादेश जारी

खिलाड़ियों पर मेहरबान BJP सरकार, नौकरियों में आरक्षण, शासनादेश जारी

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की प्रदेश सरकार खिलाड़ियों पर खास मेहरबान हुई है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया गया है। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कही यह बात

खिलाड़ियों को आरक्षण : खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

State government is kind to players, they will get reservation in government jobs

सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण :  श्रीमती आर्या ने बताया कि इस शासनादेश को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत ऐसे खिलाड़ी सम्मलित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हों।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments