HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अंधड़ से कई जगह क्षति, पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित

बागेश्वर: अंधड़ से कई जगह क्षति, पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में पल-पल मौसम बदल रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक नुकसान भी होने लगा है। तेज अंधड़ से मकानों की छत उड़ने लगीं हैं। पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हो रही है। फायर के जवान खोजबीन में जुट गए हैं।

चामी मोटर मार्ग पर अमसरकोट के समीप एक विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया। जिससे सड़क दोनों तरफ से बंद हो गई। स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस तथा फायर की टीम अलर्ट हो गई। एलएफएम नवीन चंद्र के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। विशाल पेड़ को घंटों की मशक्कत के बाद सड़क से हटाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यातायात सुचारू हो सका। उधर, कठानी गांव में भूस्खलन से बीते दिवस तीन भाईयों के घर के ऊपर बोल्डर गिरने के बाद गांव के लोग भयभीत हैं। वर्षा होने पर भूस्खलन का भय बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments