HomeNationalदुकान पर आई लड़की से गंदी हरकत, पीड़िता ने शेयर किया CCTV

दुकान पर आई लड़की से गंदी हरकत, पीड़िता ने शेयर किया CCTV

ADVERTISEMENTS

CNE DESK : एक 19 साल की लड़की, जो कि ​कुछ खरीदने दुकान आई थी। तभी वहां मौजूद एक विकृत सोच के व्यक्ति ने उसे पीछे से छूते हुए गंदी हरकत की। संयोग से उसकी इस हरकत को वहां मौजूद कोई अन्य नहीं देख पाया। लड़की लगातार चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जब सीसीटीवी फुटेज निकाली गई, तो पता चला कि यह लड़की सच बोल रही थी।

लड़की ने खुद छेड़छाड़ का CCTV शेयर किया

दरअसल, यह लड़की उत्तराखंड से है। उसने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति उसके पीछे से आकर उसे गलत तरीके से छूता साफ दिख रहा है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वो एक दुकान से सामान खरीदने गई थी, तभी एक शख्स ने उसे पीछे से छुआ। घटना के बाद वो चिल्लाने लगी लेकिन किसी ने उस पर भरोसा नहीं किया। उसे कहा गया कि ‘ड्रामा कर रही’ हो। यहां तक कि वहां मौजूद महिलाओं ने भी उसका साथ नहीं दिया। उल्टा सब उसे गलत समझने लगे। अपने को सही साबित करने के लिए उसे सीसीटीवी निकलवाना पड़ा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

युवती द्वारा डाला गया वीडियो

I WAS PHYSICALLY HARASSED | मुझे छेड़ा गया |

लड़की ने बताया कि पिछले माह वह ​अपने माता—पिता के साथ बनबसा गई थी। वहां एक दुकान पर वह कोल्ड ड्रिंक खरीदने गई। इस बीच एक अज्ञात शख्स ने उसे पीछे से बहुत गलत तरीके से छुआ। जब उसने हल्ला मचाया तो ऐसे गंदे व्यक्ति को पकड़ने की बजाए लोग उसे ही गलत बताने लगे। उसने अपनी पोस्ट में कहा कि ”मुझे फिजिकली हरैस्ड किया गया और आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने मेरी बात पर तब तक विश्वास नहीं किया, जब तक उन्हें कैमरे की फुटेज नहीं दिखाई गई।”

आरोपी व्यक्ति शादीशुदा, एक बेटी का बाप भी

लड़की ने कहा कि पुलिस में जब रिपोर्ट लिखाई तब उस व्यक्ति को थाने बुलवाया गया। पुलिस ने कोई बड़ी कार्रवाई की बजाए कहा कि वह आरोपी शख्स को थप्पड़ मारे। हालांकि उसने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने अपनी पोस्ट में बताया है कि यह पूरी घटना गत 17 अप्रैल की है। जांच में पता चला कि यह आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। युवती व उसकी मां ने कहा इस बीच बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसे सार्वजनिक रूप से साझा करने की उन्हें किन्हीं कारणों से अनुमति भी नहीं है।

(Disclaimer: खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है। सीएनई इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments