HomeAccidentहाईवे में खाई में गिरी स्विफ्ट डिजायर, दंपत्ति घायल, हायर सेंटर रेफर

हाईवे में खाई में गिरी स्विफ्ट डिजायर, दंपत्ति घायल, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में छड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पति—पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार करीब शाम 4 बजे एक वाहन छड़ा के पास अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट नीचे जा गिरा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

दस फीट नीचे गिरी स्विफ्ट डिज़ायर कार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसमें पाया गया कि छड़ा में एक वाहन सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया है। रेस्क्यू के दौरान पता चला कि यह एक स्विफ्ट डिज़ायर कार संख्या यूके04 टीबी3217 है। जो सड़क से लगभग 10 फिट नीचे गिरी है।

रेस्क्यू के दौरान घायल पति—पत्नी को कार से निकाला गया। घायल दंपत्ति श्रेद्यय बिष्ट 28 साल पुत्र केदार सिंह बिष्ट निवासी सरमोली मुनस्यारी पिथौरागढ़ तथा उनकी पत्नी सोनल बिष्ट 27 साल को मौके से निजी गाड़ी से सीएचसी गरमपानी लाया गया।

जहां से चिकित्सक द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, वाहन चालक खीमानंद भट्ट पुत्र केशव दत्त भट्ट निवासी हल्दूचौड़ लालकुआं नैनीताल उम्र 40 वर्ष ठीक है। बताया जा रहा है कि यह टैक्सी कार अल्मोड़ा से बुकिंग पर हल्द्वानी जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments