HomeBreaking NewsUttarakhand : खूंखार गुलदार से जा भिड़े रॉटवीलर और जर्मन शेफर्ड डॉग्स

Uttarakhand : खूंखार गुलदार से जा भिड़े रॉटवीलर और जर्मन शेफर्ड डॉग्स

📌 पालतू कुत्तों ब्रैंडी और सिम्बा ने याद दिला दी नानी

हरिद्वार। तेंदुए यानी गुलदार एक शक्तिशाली व फर्तीला वन्य जीव है। जिसकी आहार श्रृंखला में छोटे—बड़े वन्य जीवों के अलावा पालतू मवेशी भी होते हैं। अकसर शिकार की तलाश में तेंदुए रिहायशी इलाकों में आकर पालतू कुत्तों आदि का भी खूब शिकार किया करते हैं, लेकिन हरिद्वार के बहादराबाद में एक ऐसी घटना हो गई, जिसने सबको हैरत में डाल दिया।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल यहां एक घर में पालतू कुत्ते के शिकार को घुसे गुलदार (Leopard) का भिड़ंत ब्रैंडी और सिम्बा नाम के दो खूंखार रॉटवीलर और जर्मन शेफर्ड (Rottweiler and German Shepherd) प्रजाति के कुत्तों से हो गई। अब नजारा देखने लायक था। शिकारी यहां खुद दुम दबाकर बैठ गया और कुत्ते ही उसका शिकार करने में आमादा हो गए। इस बीच भवन स्वामी ने अपने कुत्तों को आवाज दे बाहर बुला लिया और कमरा बंद कर दिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

तेंदुए से जा भिड़े  ब्रैंडी और सिम्बा

बताना चाहेंगे कि शनिवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी किशनपुर गांव में बने एक डेरी फार्म में जंगल से निकलकर एक गुलदार आ घुसा। गुलदार डेरी फार्म में मौजूद कुत्ते और अन्य मवेशियों को निवाला बनाने के लिए पहुंचा था लेकिन डेरी फार्म में मौजूद रोट व्हीलर और जर्मन शेफर्ड नस्ल के दो कुत्तों ने गुलदार का जमकर मुकाबला किया और गुलदार को कमरे के एक कोने में कैद कर दिया।

रात 2.30 बजे शुरू हुआ घमासान युद्ध

कर्मचारियों के सूचना देने पर फार्म मालिक अमित चौहान रात्रि में ही लगभग 2.30 पर फार्म पहुंचे तो देखा उनके पालतू कुत्तों और गुलदार के बीच घमासान युद्ध चल रहा है तभी उन्होंने अपने पालतू कुत्तों ब्रैंडी और सिम्बा को आवाज देकर कमरे से बाहर निकाला और कमरे का दरवाजा तुरंत बंद कर वन विभाग को सूचना दी ।

फार्म में गुलदार के होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई सुबह करीब 4 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर उसका रेस्क्यू किया गया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि कुत्तों के साथ झड़प में गुलदार जख्मी भी हुआ है।

जानिए रॉटवीलर और जर्मन शेफर्ड डॉग्स के बारे में

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments