HomeAccidentUttarakhand : चट्टान टूटने से दबे लोग, अब तक एक की मौत,...

Uttarakhand : चट्टान टूटने से दबे लोग, अब तक एक की मौत, पांच घायल

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

Uttarakhand News | उत्तरकाशी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां शुक्रवार दोपहर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगने से अचानक चट्टान टूटकर गिरने लगी, इस दौरान कई लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है।

ADVERTISEMENTS

इधर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक एक की मौत हुई है जबकि 5 घायल ( 2 पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका) का रेस्क्यू किया गया है, घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेजा गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है। घटनास्थल पर SDRF, NDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।

इस घटना के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है, गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुये हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग पूर्णतः सुरक्षित होने के उपरांत ही वाहनों को छोडा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments