HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 04 बच्चों के साथ गुम ​महिला सकुशल बरामद

अल्मोड़ा: 04 बच्चों के साथ गुम ​महिला सकुशल बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अपने 04 छोटे बच्चों को लेकर गुम हुई महिला को पुलिस ने हल्द्वानी से बच्चों समेत सकुशल बरामद कर लिया। जो बिना बताए घर से गुस्सा होकर चल दी थी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता लगाकर पुलिस ने बरामद किया और पति—पत्नी की काउंसिलिंग कर समझाया।

मामला जिले के थाना धौलछीना अंतर्गत का है। दरअसल, थाना क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला अपने 04 छोटे बच्चों को लेकर बिना कुछ बताए घर से चल दी। जब कहीं उसका पता नहीं चला, तो उसके पति ने 06 मई, 2024 को धौलछीना थाने में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये चार नन्हे बच्चों के साथ कहीं चली गई है, जो घर वापस नहीं लौटी। इस सूचना के बाद से थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला व बच्चों की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला और 04 बच्चों को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर लिया है। गुमशुदा महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह किसी बात पर नाराज होकर चली गई थी। पुलिस टीम ने महिला और उसके पति की काउंसलिंग कराई और भली-भांति समझाया। इसके बाद महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments