HomeBreaking Newsमारपीट की सूचना पर गई चीता पुलिस पर पथराव, भाग कर बचाई...

मारपीट की सूचना पर गई चीता पुलिस पर पथराव, भाग कर बचाई जान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ अराजक तत्व चिन्हित, अब होगा तगड़ा एक्शन

चीता पुलिस पर पथराव : गत देर रात जुआरियों के एक समूह ने चीता पुलिस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि अराजकों द्वारा पथराव भी किया गया। इस दौरान एक सिपाही को चोट भी आई। जब तक कोतवाली से फोर्स आई तब तक सभी फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके धरपकड़ की तैयारी चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 पर कालर सूरज पुत्र राम सिंह ने सूचना दी की उसके पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र पुत्र राजपाल अपने घर में लड़ाई कर रहा है और घर का सामान तोड़ रहा है। सूचना पर पुलिसकर्मी गणेश और पूरन आर्य मौके पर जा रहे थे। इस दौरान सत्ता चौराहे पर जुआरियो ने पुलिस को घेर लिया और पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस कर्मियों ने छुप कर बचाई जान

पथराव होता देख पुलिस कर्मियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। पुलिस कर्मी किसी के मकान में छिप गये थे। तब जाकर उनकी जान बची। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआइ दीपक कौशिक, रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए।

कुछ हमलावरों की हुई पहचान

बाद में घायल कांस्टेबल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। उनकी तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इधर सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। जुआरियों को चिन्हित कर लिया गया है। जुआरियों के वहां छूट गए दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

निहारिका तोमर, सीओ सिटी रुद्रपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments