HomeUttarakhandAlmoraभारी बारिश, बड़ा नुकसान : दुकान के भीतर घुसा मलबा, सब बर्बाद

भारी बारिश, बड़ा नुकसान : दुकान के भीतर घुसा मलबा, सब बर्बाद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयलाबाड़ी। गत दिवस क्वारब क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद कई व्यापारियों की दुकानों में भारी मलबा आने से उन्हें काफी आर्थिक क्षति पहुंची है। यहां ग्राम प्रधान क्वारब नीमा देवी की दुकान में भारी मलबा आने से राशन—पानी सहित समस्त सामान खराब हो गया। जिससे उन्हें बड़ी ​क्षति पहुंची है।

दुकान के भीतर घुसा मलबा
दुकान के भीतर घुसा मलबा

दरअसल, ग्राम प्रधान क्वारब नीमा देवी पत्नी पूरन सिंह लटवाल की यहां क्वारब के पास किराने की दुकान है। गत दिवस दुकान में जबरदस्त पानी आ गया। उसी के साथ कीचड़ व मलबा भी पूरी दुकान में भर गया।

उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते उन्हें लाखों का नुकसान पहुंचा है। सारा सामान पानी में डूब गया। यही नहीं, उनके घर का कमरा, बिस्तर व पूजा गृह भी पानी से लबालब भर गया।

दुकान के भीतर घुसा मलबा
दुकान के भीतर घुसा मलबा

मौके पर तहसील प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी द्वारा पट्टी पटवारी को भेजा गया। मौका मुआयना के बाद वह अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोश्याकुटोली को देंगे।

बहादुर सिंह लटवाल ग्राम चौंसली के भवन/दुकान में घुस आया मलबा
बहादुर सिंह लटवाल ग्राम चौंसली के भवन/दुकान में घुस आया मलबा

ग्राम प्रधान ने निर्माण कंपनी द्वारा कराये जा रहे काम पर भी असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो बारिश की शुरूआत है। जब अभी से यह हाल हैं तो पीक मानसून के सीजन में क्या होगा। उन्होंने कहा कि पानी निकासी की सही व्यवस्था भी इनके द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने शासन—प्रशासन से हुई क्षति पर मुआवजा देने की मांग की है।

उधर बहादुर सिंह लटवाल ग्राम चौंसली के भवन में भी काफी संख्या में पानी व मलबा घुस आने से उनका भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments