HomeCrimeउत्तराखंड ब्रेकिंग : लूटपाट के इरादे से रोक दी गई ट्रेनें, हड़कंप

उत्तराखंड ब्रेकिंग : लूटपाट के इरादे से रोक दी गई ट्रेनें, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/लक्सर में मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेनों को सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोकने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से ट्रेनों को रोका गया लेकिन यात्रियों के विरोध के चलते संदिग्ध लूटेरे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से रेलवे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। आपको बता दें कि लक्सर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। वहीं मध्य रात्रि के बाद तकरीबन तीन बजे ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन से निकली। इसके बाद ट्रेन जब लक्सर रेलवे स्टेशन से पहले डोसनी रेलवे स्टेशन क्रॉस करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे लक्सर आउटर से पहले पहुंची।

सिग्नल को मिट्टी से ढक दिया

इस बीच संदिग्ध बदमाशों ने यहां सिग्नल पर मिट्टी लगाकर सिग्नल को ढक दिया। लोको पायलट को सिग्नल नहीं मिलने पर ट्रेन को रोकना पड़ा। बताया गया है कि इस दौरान संदिग्ध बदमाशों ने यात्रियों से छीना झपटी का प्रयास किया लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों ने विरोध करते हुए शोर मचाया। इससे बदमाशों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। बताया गया कि इसके बाद बदमाशों ने यात्रियों को डराने के लिए पत्थर भी फेंके। इस बीच लोको पायलट को भनक लगने पर उन्होंने ट्रेन को आगे बढ़ा दिया।

एक के पीछे चल रही दूसरी ट्रेन भी रूक गई

इधर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे चल रही गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को भी इसी अंदाज में रोका गया हालांकि दोनो ही ट्रेनों में बदमाश अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके। लोको पायलट ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फ़रार हो चुके थे।

बदमाशों का कहीं कुछ पता नहीं

घटना की सूचना पर लक्सर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रवि सिवाच व जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश का प्रयास किया लेकिन उनका पता नहीं लग सका। इधर ट्रेन को सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोके जाने और लूटपाट के प्रयास की सूचना पर के बाद हलचल मच गई। एसपी जीआरपी सरिता डोभाल, सीओ स्वप्निल मुयाल के साथ ही मुरादाबाद,नजीबाबाद और सहारनपुर से रेलवे पुलिस के आला अधिकारी लक्सर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।

एसपी जीआरपी मुरादाबाद आशुतोष शर्मा ने बताया कि दो ट्रेनों को सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोका गया है साथ ही लूटपाट का भी प्रयास किया गया लेकिन यात्रियों के शोर मचाने व ड्राइवर की सतर्कता से बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नही हो सके। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments