HomeAccidentRamnagar : जंगल सफारी से लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी में...

Ramnagar : जंगल सफारी से लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी में लगी आग, हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रामनगर। सीताबनी से जंगल सफारी करके लौट रहे पर्यटकों की जिप्सी में अचानक आग लग गई। आग का गोला बना यह पर्यटक वाहन देखते ही देखते जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़ बैलपड़ाव मोटर मार्ग का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 06 बजे चलती जिप्सी में अचानक आग लग गई। इस दौरान जिप्सी में बैठे सभी छह पर्यटक और चालक तत्काल जिप्सी से उतर गए। इस घटना में जिप्सी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

जानकारी यह भी मिली है कि यह सभी पर्यटक सीताबनी से जंगल सफारी करके लौट रहे थे। पर्यटक ज़ोन से बाहर निकालने के बाद जिप्सी में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण सभी पर्यटक नीचे उतर गए।

तभी अचानक जिप्सी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग के कर्मियों ने जिप्सी में लगी आग पर पानी डाला। हालांकि तब तक देर हो गई और जिप्सी पूरी तरह जल गई।

सभी पर्यटक सुरक्षित : डीएफओ

इधर डीएफओ दिगंत नायक ने बताया की सीतावनी पर्यटन जोन से सफारी कर पवलगढ़ – बैलपढ़ाव मोटर मार्ग पर जिप्सी मे तकनिकी कारणों के चलते आग लग गयी। पर्यटक जिप्सी से सकुशल पूर्व मे ही उतर चुके थे पर्यटको का कोई नुक्सान नही हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments