HomeBreaking NewsCBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के आरोप में डॉक्टर सहित 09 गिरफ्तार

CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी के आरोप में डॉक्टर सहित 09 गिरफ्तार

CBI busts bribery racket at RML Delhi : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक बड़ी कार्यवाही में मरीजों से उपचार के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक चिकित्सक सहित 09 भ्रष्ट लोगों की गिरफ्तारी की गई है। CBI की यह कार्रवाई RML HOSPITAL में हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल Dr. Ram Manohar Lohia Hospital पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

सीबीआई ने चिकित्सक समेत 09 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह लोग मरीजों से उपचार के नाम पर जबरन उगाही किया करते थे। हालांकि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

सीबीआई को जानकारी मिली थी कि अस्पताल के कई चिकित्सक भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं। साथ ही यह लोग मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति वाले प्रतिनिधियों के जरिए मरीजों से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रिश्वत वसूल रहे थे।

CBI busts bribery

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments