HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां जंगलों की आग बुझाने को कप्तान ने उतारी अपनी...

अल्मोड़ा : यहां जंगलों की आग बुझाने को कप्तान ने उतारी अपनी फोर्स

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां जंगलों में भीषण आग पर काबू पाने के लिए पुलिस महकमे ने भी अपनी फोर्स जंगल में उतार दी है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने फायर सर्विस के साथ सभी थानों की पुलिस को वन विभाग के साथ आग बुझाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

एसएसपी पींचा के निर्देश के बाद वन विभाग के साथ फायर सर्विस के जवान और रेगुलर पुलिस भी जंगलों की आग बुझाते हुए दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा में द्वाराहाट, सोमेश्वर, शीतलाखेत सहित क्षेत्र के कई जंगल आग में झुलस रहे हैं।

वन विभाग के आंकडों को देखें तो जंगल की आग से जिले में 4 लोगों की मौत हुई है। लगभग 185 घटनाओं में 300 हेक्टेयर से अधिक जंगल खाक हो गए हैं। इसमें जंगली जानवरों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

जंगलों की आग

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments